पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath