उप्र : अदालत के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अदालत में अर्जी देकर कहा था कि छह सितबर, 2014 की सुबह वह अपने मायके जैती फिरोजपुर से अपनी ससुराल महमदपुर जा रही थी। रास्ते में शाहजहांपुर निवासी रामचंद्र व रमेश उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। दोनों युवक मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

एक अन्य मामले मंे ग्राम मुर्तजा अलीनगर के जगन्नाथ प्रसाद ने अदालत में दिए प्रार्थनापत्र मंे कहा है कि 13 दिसंबर 2013 को वह अपनी बहन की ससुराल खुर्रमअली नगर से मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। अलीनगर पहुंचते ही गांव के श्रीपाल व पुतान उसे रास्ते में रोककर मारपीट करने लगे। इस बीच उनके चार और साथी संतराम, राकेश, प्रेमराज व रामदयाल भी वहां आ गए और सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा।

प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया, तब उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों पीड़ितों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493