पेशावर जनसंहार के 5 संदिग्ध अफगानिस्तान में गिरफ्तार

काबुल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में सैनिक स्कूल में जनसंहार के मामले में पांच संदिग्धों को अफगानिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। 16 दिसंबर को हुए इस बर्बर हमले में 140 विद्यार्थियों और शिक्षकों की हत्या कर दी गई थी।

काबुल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में सैनिक स्कूल में जनसंहार के मामले में पांच संदिग्धों को अफगानिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। 16 दिसंबर को हुए इस बर्बर हमले में 140 विद्यार्थियों और शिक्षकों की हत्या कर दी गई थी।

पाकिस्तानी दैनिक ‘द नेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचों ने हमले को अंजाम देने में सहयोग दिया था। नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार सभी विदेशी हैं और इन्हें हाल के सप्ताह में पाकिस्तान से लगे अफगानिस्तान की पूर्वी सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने 16 दिसंबर को इस स्कूल पर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में 140 छात्रों और शिक्षकों की हत्या कर दी गई थी।

पाकिस्तान में अफगानी सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा और फाटा के इलाकों में आतंकवादी लंबे समय से स्कूलों को निशाना बनाते रहे हैं। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा का ही हिस्सा है।

एक इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप की रपट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा कबायली क्षेत्रों में 2009 से 2012 के दौरान 800 से 900 स्कूलों को निशाना बनाया जा चुका है।

उधर इस घटना के बाद पाकिस्तान ने आतंकवाद से संबंधित मामलों में फांसी की सजा पर से प्रतिबंध हटा लिया और 55 आतंकवादी कैदियों की फांसी पर अमल शुरू कर दी।

पाकिस्तान में तकरीबन 522 ऐसे कैदी हैं जिन्हें आतंकवादी गतिविधियों और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में मौत की सजा सुनाई गई है। इनमें से 11 वे कैदी भी शामिल हैं जिन्हें सैन्य अदालत ने दोषी ठहराया था।

इनमें से 55 कैदियों की दया याचिका को सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने खारिज कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493