एंटी करप्शन टीम को दादरी क्षेत्र में व्यापारियों से रिश्वत लिए जाने की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। इस बीच नोएडा निवासी आढ़ती देवराज से देवला मंडी में दुकान का लाइसेंस बनाने के लिए दादरी के नवीन अनाज मंडी कार्यालय के अनाज मंडी सहायक रवींद्र कुमार ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन दस्ते से की थी।
बताते हैं कि बुधवार रात आरोपी अनाज मंडी सहायक रवींद्र कुमार शर्मा ने व्यापारी को लाइसेंस देने के कार्यालय बुलाया था, तभी एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर मंडी सहायक को रंगे हाथ पचास हजार रुपये लेते हुए पकड़ा।
दादरी कोतवाली प्रभारी शावेज खान ने गुरुवार को बताया कि आरोपी रवींद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से रिश्वत के पचास हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath