उप्र : दलित बस्ती में लगी अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी

गुरुवार सुबह मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और प्रतिमा की मरम्मत कराई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, नगर बाजार थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी के हरिजन टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, जिसे बुधवार देर रात किसी वक्त अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा खंडित देखी तो मौके पर जुट गए और रोष प्रकट करने लगे।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर चंद्रमोहन गर्ग व सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा व चार थानों की फोर्स गांव में पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करा अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493