उप्र : अनियंत्रित बस पलटी, 2 की मौत, दर्जनभर जख्मी

पुलिस के अनुसार, सोमवार को दोपहर बाद लखनऊ से चलकर आजमगढ़ जा रही पांडेय ट्रेवल्स की निजी छोटी बस फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर अहिरौली थाना क्षेत्र में गोपालपुर चौराहे के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो पलट गई। इसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई।

मृतकों में एक की पहचान शिवांगी (24) पुत्री तीर्थराज ग्राम सुतहरपारा थाना जहांगीरगंज के रूप में हुई, जबकि दूसरी 45 वर्षीया महिला की पहचान नहीं हो सकी। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जो प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य को निकल गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अहिरौली थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने बताया कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493