प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एकाएक मधुमक्खियों के हमले से बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बच्चे किरंदुल प्रकाश विद्यालय प्ले ग्राउंड में खेल रहे थे। स्कूल के ग्राउंड में ही मधुमक्खियों का छाता था। इस दौरान मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से पहली से सातवीं क्लास के बच्चे घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने घायल बच्चों को किरंदुल एनएमडीसी के प्रोजेक्ट हॉस्पिटल पहुंचाया था। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
dharmpath.com dharmpath