उप्र : मानवाधिकारों के लिए लखनऊ में निकली पदयात्रा (फोटो सहित)

जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए इस पदयात्रा में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय के छात्र एनसीसी कैडेट्स, अभिभावक तथा विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए। यूथ फॉर ह्यूमन राइट्स इंडिया द्वारा आयोजित इस पदयात्रा में लोगों ने युनाइटेड नेशंस यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के अनुसार शांति और सहिष्णुता का संदेश दिया। समारोह का उद्घाटन राज्यमंत्री स्वाति सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुमंद जैदी ने देशवासियों से अपील की कि वे देश को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए इस मिशन में शामिल हों, ताकि देशभर में शांति और सहिष्णुता का वातावरण लाया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493