नोनहरा थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि 7 जनवरी को नोनहरा गांव निवासी सगे भाई शाहरुख व दीपू ने गांव की ही एक किशोरी का अपहरण कर लिया था। इस मामले में किशोरी के घरवालों ने शाहरुख, दीप, पप्पू व दो महिलाओं के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सोमवार सुबह सूचना मिली कि अपहृत किशोरी और दोनों आरोपी जमानिया स्टेशन पर मौजूद हैं। पुलिस स्टेशन पर पहुंची तो दोनों अपहर्ता भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath