नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल के पिता व हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के फाउंडिंग ट्रस्टी कीमत राय अग्रवाल का 96 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से रविवार को को निधन हो गया। परिजनों ने यह जानकारी सोमवार को दी।
कीमत राय अग्रवाल अपनी आखरी सांस तक वह पूरी तरह से सक्रिय व सेहतमंद थे। विनम्र व मितभाषी अग्रवाल ने संस्था के कई अहम आयोजनों परफेक्ट हेल्थ मेला, समीर मलिक हार्ट केयर फाउंडेशन फंड और हैंड्स ओनली सीपीआर 10 मुहिम में अहम भूमिका निभाई थी।
लोहे के व्यापारी अग्रवाल ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया।
अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एचसीएफआई के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा, “मेरे पिता शांति पूर्ण तरीके से बिना किसी तकलीफ के इस संसार से गए हैं और अब बेहतर जगह पर पहुंच गए हैं। मैं आज जो भी हूं, उनकी बदौलत हूं।”
हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की शुरुआत 1986 में हुई थी। यह एक अग्रणी गैर सरकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनके जीवन के हर कदम और प्रत्येक पहलू से संबंधित स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करना व देश की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में सहयोग देना है।
dharmpath.com dharmpath