उप्र : अपहृत छात्र का शव बरामद, 3 गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सिधौली थाना क्षेत्र के एक नहर से पुलिस ने शुक्रवार को एक छात्र का शव बरामद किया है। छात्र की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह ने शनिवार को कहा, “आरसी मिशन थाना क्षेत्र से स्नातक छात्र राजाबाबू (19) का अज्ञात बदमाशों ने 31 दिसंबर को अपहरण कर लिया था और उसे छोड़ने के बदले 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती का प्रबंध न होने पर बदमाशों ने हाल ही में छात्र की हत्या कर शव सिधौली थाना क्षेत्र की नहर में एक सूटकेस में बंद कर फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है।”

सिंह ने कहा, “इस हत्याकांड में शामिल विजय कुमार, विष्णु दयाल और रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “गिरफ्तार तीनों आरोपी शिक्षित बेरोजगार हैं और बेरोजगारी से तंग आकर तीनों ने छात्र का अपहरण किया था। इससे पूर्व बरेली में भी एक व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती वसूलने का अपराध उन्होंने स्वीकार किया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493