शिलांग, 25 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे म्यांमार के कुछ इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई।
भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 7.05 बजे महसूस किए गए, जिसका केंद्र म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र में था।
पूर्वोत्तर के सात राज्य- असम, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर दुनिया में भूकंप की दृष्टि से छठे संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं।
dharmpath.com dharmpath