उप्र : अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार (फोटो सहित)

पुलिस के अनुसार, बीते 13 मई को बीस वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में लड़की के भाई ने थाने में नामजद शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने बिजनौर निवासी भूदेव के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने टीम बना कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने बताया, “विवेचना के दौरान पता चला की मामले में आरोपी गुरुवार की सुबह कांठ रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद है। फौरन पुलिस बल को साथ लेकर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने अपहृत लड़की को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493