उप्र : खेत पर सो रहे किसान की गला दबाकर हत्या (फोटो सहित)

पुलिस के मुताबिक, सहपऊ के गांव महरारा निवासी किसान दिगंबर सिंह (55) अपने खेतों को जानवरों से बचाने के लिए खेत पर ही सोते हैं। बुधवार रात को भी वह खाना खाकर खेत पर सोने आ गए। गुरुवार सुबह जब वह रोज के वक्त पर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। तभी किसी ने फोन से दिगंबर सिंह की हत्या की खबर उसके बेटे को दी। पुलिस घटनास्थल पर हत्या के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक किसान के बेटे विष्णु ने बताया, “उसके पिता रोज की तरह बीती रात खेत पर सोए थे। रात को किसी ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पिता की किसी से न दुश्मनी नहीं थी, उनकी किसने हत्या की पता नहीं, उन्हें किसी पर शक नहीं है।”

वहीं सादाबाद सीओ योगेश कुमार ने बताया, “बुधवार रात सोने गए किसान की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493