जिलाधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी के निर्देशानुसार, बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंर्तगत श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिह्नांकन के लिए अभियान चलाया है।
मंगलवार को नेशनल हाईवे-56, गोसाईगंज, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों-मेसर्स गाडी धुलाई सेंटर, दिलीप ऑटो सेंटर, सैनिक ढाबा, कल्लू टू व्हीलर रिपेयरिंग सेंटर एवं गायत्री आटो वर्कशॉप आदि में नियोजित आठ बाल एवं किशोर श्रमिकों सुरेंद्र, दीपक, अंशु, शैलेश, अमरेश, ललित, गुलशन एवं इलियास का चिह्नांकन कर उनको कार्य से अवमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि जिन भी प्रतिष्ठानों में बालक एवं किशोरों (18 वर्ष तक आयु के) को नियोजित पाते हैं तो वे इसकी सूचना श्रम विभाग या चाइल्ड लाइन को दें, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
dharmpath.com dharmpath