लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेद्र सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इन अधिकारियों के अमर्यादित आचरण के संबंध में मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी की आख्या में दोनों अधिकारियों के खिलाफ आरोप की पुष्टि की गई। मुख्यमंत्री ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए इन अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath