बांदा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की बिसंडा पुलिस ने पल्हारी गांव में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर शुक्रवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी।
पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया, “बिसंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पल्हरी गांव में छापा मार कर अवैध असलहा फैक्ट्री संचालक दो सगे भाई कमलेश और विमलेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भाइयों के कब्जे से एक एकनाली बंदूक, दो तमंचे और भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण व सामग्री भी बरामद की गई है।”
उन्होंने बताया कि काफी समय से दोनों भाई असलहे बनाकर क्षेत्र के बदमाशों को पहुंचाते रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath