छग : बायोफ्यूल से उड़ेंगे विमान, रमन ने किया एमओयू

समझौता ज्ञापन पर छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के कार्यपालिक निदेशक शैलेंद्र शुक्ला और भारतीय पेट्रोलियम संस्थान की ओर से उनके निदेशक अंजन राय ने हस्ताक्षर किए।

गुरुवार देर रात अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री ने खुशी जताई और सभी संबंधित अधिकारियों को इसके लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाने और उस पर तत्परता से अमल करने के निर्देश दिए।

एमओयू के अनुसार, हवाई जहाजों के लिए ईंधन (बायोफ्यूल) उत्पादन के लिए तीन वर्ष की कार्ययोजना पर दोनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी। बैठक में क्रेडा के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एन. बैजेंद्र कुमार और सचिव अनिल साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493