रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीण एसपी श्रवण कुमार ने बताया, “बीती देर रात चेकिंग अभियान के दौरान इंचौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीठेपुर से एक सरकारी अध्यापक अझौता निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, 14 जीवित कारतूस बरामद हुए।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियारों की सप्लाई करता है और आज (शनिवार) भी पिस्टल को बेचने के लिए ले जा रहा था।
फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ इंचौली थाने में मुअसं 207/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath