पुलिस ने बताया कि कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बेलाताल इलाके के बगवाहा गांव में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री की सूचना सोमवार रात मुखबिर ने पुलिस को दी।
कुलपहाड़ पुलिस ने मौके पर छापा मारा और वहां से दो लोगों दशरथ व खेमचंद को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से शस्त्र बनाने के उपकरण, बने व अधबने तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath