उप्र : सड़क हादसे में 2 खिलाड़ियों की मौत, 4 भर्ती

पुलिस के मुताबिक, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी हैंडबॉल खिलाड़ी अमर यादव (25) निवासी विजयगढ़ थाना बगिहार जिला अलीगढ़ए साथी खिलाड़ी देवाशीष दबास (17), राजकिशोर निवासी मुजफ्फरनगरए विवेक कुमार व गुरदीप खत्री निवासी नवाबगंज कानपुर तथा अमन यादव निवासी तात्याटोपे नगर कानपुर के साथ बिहार प्रांत के आरा जिले में हैंडबॉल टूर्नामेंट खेलने गए थे। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी ब्रेजा कार से कानपुर लौट रहे थे।

बताते हैं कि मंगलवार तड़के थरियांव थाना क्षेत्र में थरियांव हाईवे पर कार को ट्रैक्टर टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए और कार सवार अमर यादव व देवाशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायल खिलाड़ियों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एलएलआर अस्पताल कानपुर भेजवाया। साथ ही दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493