उप्र : आंधी-तूफान में 15 लोगों की मौत

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार देर रात चली तेज आंधी व तूफान में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए।

राज्य सरकार की जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के चलते 15 लोगों की जान चली गई। मुरादाबाद में सात, मेरठ में दो, मुजफ्फरनगर में दो, अमरोहा में एक और संभल में तीन लोगों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि दिनभर भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी चली।

इस वजह से कई जगह पेड़, होर्डिग और बैनर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ जबकि कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493