दिल्ली : ऑटोरिक्शा चालक ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश की

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में 37 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

आरोपी ऑटोरिक्शा चालक उमेश ने पुलिस को बताया कि उसके और पत्नी ज्योति (26) के बीच कुछ निजी मुद्दों को लेकर पिछले पांच सालों से विवाद था। आरोपी ने जिस समय पुलिस को यह बात बताई, उस समय वह पूरी तरह से होश में नहीं था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रोमिल बानिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी उमेश ने पत्नी ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद उमेश ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। उसने आत्महत्या के दूसरे प्रयास में अपने कलाई काटी लेकिन वह इसमें भी सफल नहीं रहा।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493