छात्र वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा शेड्यूल की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा सभी आईटीआई को यह शेड्यूल मेल भी कर दिया गया है। राजकीय आईटीआई अलीगंज के पिं्रसिपल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।
पहली पाली सुबह 9 30 बजे से तथा दूसरी पाली 2 30 बजे से शुरू होगी। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चौथे सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेंगी। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 10 फरवरी से, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 फरवरी से, तृतीय सेमेस्टर की 16 फरवरी से तथा चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी।
लिखित परीक्षाएं भी दो पालियों में
प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अलावा लिखित परीक्षाओं का आयोजन भी दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी, जबक दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath