थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला सिविल लाइन पूर्व, बुन्देला स्कूल के पीछे निवासी 27 वर्षीय रवि कुशवाहा कचहरी स्थित एक कैन्टीन की दुकान पर कार्य करता था। वह भोपाल जाने की कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में परिजनों को खबर मिली कि रेल पटरियों पर भोपाल की ओर जाने वाले मार्ग पर खंभा नं. 1037/28 के निकट उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है।
सूचना मिलने पर जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंच गण्। इस दौरान लोगों ने बताया कि वह किसी ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath