उप्र : आग से 3 परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक

हरदोई, 27 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कोतवाली कछौना के गांव ठगहनपुरवा में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। वहीं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर में चूल्हे की चिंगारी ने तीन दलित परिवारों के घर में आग से सब स्वाहा कर दिया। रामसेवक के घर में रखे 25000 रुपये जलकर खाक हो गए। घर में रखा अनाज व पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गया।

विधवा मेक्काना के घर कुछ भी नहीं बचा। उसके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। राजबहादुर के मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर एक घंटे में काबू पाया जा सका।

फायर ब्रिगेड वाहन आग पर काबू पाने के बाद पहुंच सका। लेखपाल आनंद अस्थान ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके तहसील भेज दी है। अब तक कोई भी महत्वपूर्ण व्यक्ति पीड़ित परिवार का हाल लेने नहीं पहुंचा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493