अहमदाबाद, 27 मार्च (आईएएनएस)। पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल जेल से छूटने के बाद शादी के बंधन में बंधेंगे। यह जानकारी उनके परिवार सूत्रों से मिली। हार्दिक गत साल अक्टूबर से न्याायिक हिरासत में हैं।
हार्दिक पटेल देशद्रोह के अलावा कई आरोपों के तहत जेल में बंद हैं। लेकिन जैसे ही वे जेल से रिहा होंगे तो उत्तर गुजरात में उनके गृह नगर की ही लड़की किंजल पटेल से उनकी मंगनी कर दी जाएगी।
हार्दिक की मां उषा बेन ने कहा, “किंजल से उनकी मंगनी को लेकर हमलोग उत्सााहित हैं। वह बहुत अच्छी लड़की है और हमलोग चाहते हैं कि हार्दिक के जेल से रिहा होने के बाद दोनों की मंगनी और शादी हो जाए।”
हार्दिक के पिता भरत पटेल ने कहा कि उनके बेटे ने समाज के लिए जो काम किया है उसे उसकी भावी जीवन साथी भी समर्थन करती है। उन्होंने कहा, “किंजल के मन में हार्दिक के कामों के प्रति काफी सम्मान है और वह उसके साथ कंध-कंधे से मिलाकर काम करना चाहती है। दोनों युवा हैं और हम उनकी खुशहाल जिंदगी की कामना करते हैं।”
पारिवारिक सूत्रों के अनुसाार मंगनी बहुत पहले हो गई होती, अगर पाटीदार अनामत आन्दोलन समिति के संयोजक हार्दिक गत साल अक्टूबर में गिरफ्तार नहीं हुए होते।
ज्ञात हुआ है कि किंजल और हार्दिक पत्राचार के जरिए एक दूसरे के संपर्क में हैं। हार्दिक सूरत की लाजपुर जेल में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि किंजाल की सलाह पर ही हार्दिक उनके साथ मिलकर पटेल समुदाय के लिए आन्दोलन पर किताब लिख रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath