उप्र : आजमगढ़ में रोडवेज बस व स्कार्पियो की टक्कर, 7 की मौत

बलिया जिले के दस से अधिक लोग स्कार्पियो से मिर्जापुर के विंध्याचल धाम मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। स्कार्पियो आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के भीरा राजेपुर के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रही रोडवेज बस की स्कार्पियो से आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुघर्टना इतनी भवायह थी कि बस के आगे वाले हिस्से और स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और पंचनामा भरकर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में मरने वालों सीमा यादव, हैप्पी (1), छोटी यादव (4), आशा रानी (42), चालक यूसुफ, अनीता, शिवदुलारी शामिल हैं। राजकुमारी (45), शिव शंकर (46) और आरती (18) का उपचार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493