झारखंड : लिट्टीपाड़ा में शांतिपूर्ण रहा मतदान, 68 फीसदी पड़े मत (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ और 68 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। बड़ी संख्या में सेना और सचल सुरक्षा दल को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पिछले 40 सालों से इस सीट को जीतता आ रहा है। भाजपा इस सीट को हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

उप चुनाव के मद्देनजर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने खुद पांच दिनों तक पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया।

भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमलाल मुरमु को मैदान में उतारा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर कद्दावर नेता सिमोन मरांडी को उतारा है।

इस साल जनवरी में दिल का दौरा पड़ने से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अनिल मुरमु के देहांत के बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493