जानकरी के मुताबिक, जनपद गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के चकमातली गांव निवासी युवक राजकुमार सीटीईटी परीक्षा देने रविवार को वाराणसी आया था। उसका पेपर परीक्षा केंद्र काशीपुर स्थित एक स्कूल में पहली पाली में था।
बताते हैं कि सुबह वह ऑटो से काशीपुर जा रहा था। रास्ते में मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर चौराहे के पास बाइक सवार को बचाने में आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में राजकुमार और दो अन्य लोग ऑटो के नीचे आ गए। मौके पर जुटे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजवाया गया। जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
dharmpath.com dharmpath