शिवराज ने उम्मीदवारों से कहा, 11 को बधाई देंगे

भोपाल, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 अक्टूबर को आने वाले हैं। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने ऑडियो ब्रिज (आडियो कांफ्रेंस) के जरिए उम्मीदवारों, पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव में पार्टी भारी विजय की ओर बढ़ रही है, और अब अगली बातचीत 11 दिसंबर को होगी, जब एक-दूसरे को बधाई देंगे।

चौहान और सिंह ने ऑडियो कांफ्रेंस के जरिए उम्मीदवारों, पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों आदि से सीधे संवाद किया। उन्होंने 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना के दौरान किस तरह से कार्य करना है, उस पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरे चुनाव अभियान में परिश्रम किया है और हमारी सरकारों के काम को भी व्यापक समर्थन मिला है। इसी कारण से कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं।”

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “चौहान और सिंह ने कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए गए कई सवालों पर कहा कि कांग्रेस ने मतदाता सूची से लेकर ईवीएम तक का रोना शुरू कर दिया है। वे मतगणना के दौरान बेईमानी करने के भी प्रयास करेंगे, लेकिन हमारे कार्यकर्ता सक्षम, निर्भय और सतर्क हैं। कांग्रेसियों की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। कांग्रेस के कुत्सित प्रयासों के बावजूद मतगणना की पारदíशता को प्रभावित नहीं होने देंगे। भाजपा कार्यकर्ता कुछ भी गड़बड़ होने पर चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि हर बात को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएंगे।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस द्वारा सारा प्रपंच इसलिए किया जा रहा है, ताकि वह अपने कार्यकर्ताओं को जीत की झूठी दिलासा दे सके। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपने नेतृत्व की काबिलियत को अच्छे से समझते हैं और उन्हें भी पता है कि कांग्रेस इस बार तो क्या, आगे कभी भी सत्ता में वापसी नहीं कर सकती। जहां तक एक्जिट पोल का सवाल है तो एग्जिट पोल ने 2008 में भी और 2013 में भी भाजपा को पीछे दिखाया था, लेकिन परिणाम में पार्टी बहुत आगे निकल गई। यही 2018 में भी होने वाला है और यही 2019 के लोकसभा चुनाव में भी होगा। जब हम एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी को भारी बहुमत से भारत का प्राानमंत्री बनाएंगे।”

कांफ्रेंस के जरिए सभी को बताया गया है कि प्रदेश कार्यालय में बैठकर प्रदेश अध्यक्ष सहित समूचा नेतृत्व नियंत्रण कक्ष के जरिए पूरी मतगणना पर नजर रखेगा। पार्टी ने मतगणना से जुड़े अपने सभी कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं, प्रदेश नेतृत्व लगातार पूरे समय टेलीफोन पर उपलब्ध रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493