उप्र : आधा दर्जन गांव के किसान करेंगे चुनाव का बहिष्कार

दरअसल, छह गांव में मंडोला, नानू, पंचलोक, नवादा, अगरौला और मकसूदाबाद बामला के किसान बीते दो दिसंबर से भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ मंडोला गांव में धरने पर बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि आवास विकास परिषद ने किसानों को ठगा है। किसानों की मांग है कि उन्हें पूर्ण अधिकार के साथ उनकी 50 प्रतिशत भूमि वापस दी जाए।

किसानों की मांग है कि दिए गए मुआवजे को शेष भूमि में समायोजित किया जाए। साथ ही उन्हें वापस मिलने वाली भूमि में 30 प्रतिशत मिश्रित भू-उपयोगी और 70 प्रतिशत कृषि उपयोगी हो। वहीं आवास विकास परिषद को मिली भूमि की विक्रय दर निर्धारित कर 60 प्रतिशत किसानों को दिया जाए।

किसानों का आरोप है कि पिछले एक माह के दौरान उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष महेंद्र त्यागी ने बताया सभी छह गांवों के लोगों की पंचायत में तय किया है कि 11 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही इन गांवों का कोई भी परिवार वोट नहीं डालेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493