महिला के पेट से निकाले गए 150 केंचुए

मुगलसराय जिले की नई बस्ती निवासी दिलशाद अहमद की पत्नी नेहा बेगम के पेट में अचानक दर्द उठा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल नेहा को केजी नंदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसकी आंत में सैकड़ों केंचुए फंसे हैं। दो दिन बाद शनिवार को चिकित्सकों ने चार घंटे तक चले आपरेशन में कुल 150 केंचुए महिला के पेट से बाहर निकाले।

अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसा साग-सब्जी में केंचुए के अंडे होने की वजह से हो सकता है। इसलिए खाने में साग-सब्जी का इस्तेमाल हमेशा अच्छी तरह धोकर ही करें।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है, उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493