उप्र : आप नेता संजय मिले अविमुक्तेश्वरानंद से

लखनऊ /वाराणसी, 28 सितंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सोमवार को वाराणसी के विद्यामठ पहुंचकर लाठीचार्ज में घायल शंकराचार्य स्वरूपानंद के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

संजय ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान साधु-संतों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा भी की और इसके लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि संतों पर लाठीचार्ज करना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में 22 सितंबर की रात गंगा में गणेश प्रतिमा के विसर्जन पर रोक के खिलाफ लेकर धरना दे रहे संतों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई थीं। लाठीचार्ज में संत अविमुक्तेश्वरानंद भी घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493