मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इस वक्त रेलवे स्टेशन पर बड़ी रेल लाइन का काम चल रहा है। काम करने के लिए अलग अलग जगहों से मजदूर आए हुए हैं। मजदूर रात में स्टेशन के पास ही रेलिंग हट बनाकर रहते हैं।
शुक्रवार रात को मजदूर यहीं सो गए। इसी बीच रात में तेज बारिश शुरू हो गई और सुबह करीब चार बजे बिजली कड़की और स्टेशन पर रेलिंग हट पर गिर पड़ी। इस घटना में तीन मजदूर जिंदा जल गए। इसमें हरदोई के पिपरी गांव का जय जयराम (45), उसका बेटा नीरज (18) और चंदौली का सोनू पाठक हैं।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक वेल्डिंग हेल्पर का कार्य करते थे। हादसे में चंदौली जनपद का शकील नाम का एक व्यक्ति भी घायल हो गया है।
सूचना पर स्टेशन के अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान साथी मजदूरों की सहायता से मृतकों के बारे में जानकारी की गई और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।
dharmpath.com dharmpath