इस दौरान कांग्रेसियों ने विरोधस्वरूप नकली हथियारों की माला पहनी और नकली हथियारों की दुकानें भी लगाईं।
बंद को चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी अपना समर्थन दिया। साथ ही विभिन्न राजनितिक दलों, फुटकर व्यापारी संघ, सराफा एशोसिएशन, गोल बाजार व्यापारी संघ, सब्जी एवं फल विक्रेता संघ, मोटर मर्चेंट, समाजसेवी संगठनों, परिवहन संघ, ऑटो संघ ने समर्थन किया।
बंद को ले सुबह 6 बजे से ही टोलियों में कांग्रेसी मोटरसाइकिल व कार से घूमे और शहर को बंद कराते नजर आए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड एवं सदरबाजार जाकर जनता एवं व्यापारियों से हाथ जोड़कर दुकानें बंद करने अपील की। इस दौरान उन्होंने सराफा एसोसिएशन के धरना में जा कर उनकी मांगों का समर्थन किया।
वहीं गांधी मैदान से शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में महापौर प्रमोद दुबे के साथ कार्यकर्ताओं ने शास्त्री बाजार सब्जी मंडी, फल मंडी, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, महात्मा गांधी रोड सदर बाजार और रेलवे स्टेशन को बंद कराया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित दास, सुनीता शर्मा, सोमेन चटर्जी, चंद्र बेहरा, खुबीरम साहू ने वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ टोली में निकलकर अपने अपने ब्लॉक क्षेत्रों को बंद कराया।
अपराध मुक्त रायपुर की मांग को समर्थन देने के बाद चेम्बर ऑफ कॉमर्स और सराफा एसोसिएशन के सदस्यों ने भी सदर बाजार में पंडाल लगाकर रायपुर बंद कराया एवं पंकज बोथरा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
जयस्तंभ चौक पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विमल गुप्ता और वार्ड अध्यक्ष गिन्नी तारिक खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवैध हथियारों की प्रतीकात्मक दुकान लगाई।
dharmpath.com dharmpath