उप्र : आसमानी बिजली से 4 की मौत

खानपुर क्षेत्र के बेलहरी गांव में 46 वर्षीया उर्मिला रविवार शाम अपनी सहेली चंद्रकला के साथ खेत से वापस आ रही थी। रास्ते में अचानक बारिश शुरू हो गई और इस दौरान गिरी आसमानी बिजली की चपेट में उर्मिला आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और चंद्रकला बिजली के झटके से झुलसकर बेहोश हो गई।

उधर, अनौनी गांव निवासी 9 वर्षीय दुर्गेश उर्फ भोनू राजभर आसमानी बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

वहीं शादियाबाद क्षेत्र के खड़वा गांव निवासी 28 वर्षीय झारखंडेय व 25 वर्षीय लालबहादुर की भी आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493