बिहार : पूर्व एमएलसी का पुत्र गिरफ्तार, 20 हत्या का आरोप

हाजीपुर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हरपुरबेलवा इलाके से पुलिस ने हत्या के 20 मामलों के आरोपी अविनाश श्रीवास्तव उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है। अविनाश पूर्व विधान पार्षद ललन श्रीवास्तव का पुत्र है। ललन श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी और इसी के बाद अविनाश ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि हरपुरबेलवा इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा के मुख्य गेट का शटर काटते हुए रविवार देर रात अविनाश को गिरफ्तार किया गया।

अविनाश के तीन अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल, एक स्कार्पियो, बाइक और इलेक्ट्रिक कटर बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि अविनाश के खिलाफ राजधानी पटना में विभिन्न थानों में हत्या के करीब 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसने ये सभी हत्याएं पिछले चार वर्षो में की हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अविनाश ने पूछताछ के क्रम में 20 से ज्यादा हत्याओं का अपराध कुबूल कर लिया है। पुलिस को उसने बताया कि वर्ष 2002 में पिता ललन श्रीवास्तव की हत्या के बाद वह अपराध की दुनिया में आया।

पुलिस के मुताबिक, अविनाश वर्ष 2013 में अपने पिता की हत्या के आरोपी पप्पू खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493