उप्र : उच्च न्यायालय परीक्षा में नकल की तैयारी मामले में 4 गिरफ्तार

जिले के कर्नलगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए इस मुन्ना भाई गैंग के पास से 54 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 45 ब्लूटूथ, 30 डिवाइस स्टीकर, 18 चेक, प्रतियोगी छात्रों का अंक पत्र और दो लाख 38 हजार रुपये बरामद हुए। एसटीएफ गैंग में शामिल दो फरार शातिरों की तलाश कर रही है।

एसटीएफ के एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया, “टीम को खबर मिली थी कि 12 नवंबर को होने वाली उच्च न्यायालय की परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय हैं। टीम गैंग पर नजर रखे हुए थी। इसी बीच शुक्रवार को मुखबिर से टीम को सूचना मिली कि उच्च न्यायालय की ग्रुप सी व डी की परीक्षा में नकल कराने वाला गैंग शनिवार को परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस देने के लिए कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मेरी लूकस स्कूल के सामने खाली पड़े मैदान में आने वाला है।”

चौहान ने बताया कि इस डिवाइस के लिए वह परीक्षार्थियों से पैसे का लेन-देन भी करेंगे। इस सूचना टीम ने मौके की घेराबंदी की। इस बीच कचहरी की ओर से दो बाइक पर सवार चार लोग मेरी लूकस स्कूल के मैदान में आकर रूके।

मुखबिर की हामी पर टीम ने नकल गैंग के चारों सदस्यों मनीष मिश्रा, सुनील कुमार उपाध्याय, कृष्णकांत और राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन तरह के 54 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 45 ब्लूटूथ डिवाइस, तीन तरह के 30 डिवाइस स्टीकर, 11 मोबाइल फोन, 10 नए सिम कार्ड, 18 चेक जो 50 हजार रुपये लेकर दो लाख रुपये तक के थे। इसके अलावा कई आधार कार्ड, मार्कशीट और प्रवेश पत्र और 2,38,000 रुपये नगद बरामद हुए।

एएसपी से बताया कि गिरोह सरगना मनीष मिश्रा है। वह पिछले 8-10 वर्षा से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराकर पास कराने का अवैध धंधा कर रहा है। उसने भदोही निवासी गणेश मौर्या के संपर्क में आकर डिवाइस के माध्यम से नकल कराने का कार्य प्रारंभ किया था।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि एक परीक्षार्थी से दो से चार लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा किया गया था। हर परीक्षार्थी से एडवांस के रूप में 50 हजार से एक लाख रुपये तक लिए थे। बाकी नौकरी मिलने के बाद मिलना था।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया, “सभी अभ्यर्थियों को नया सिम लाने को कहा गया था ताकि उसे ट्रेस न किया जा सके। सिम की व्यवस्था अमित मिश्रा ने की है, जिसमें से कुछ सिम उसके पास हैं और कुछ सुनील उपाध्याय के एवं कुछ सिम अमित मिश्रा के पास हैं।”

पुलिस अमित मिश्र व गणेश मौर्या की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493