वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने शनिवार को बताया, “पिलुआ थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह व प्रभारी स्वॉट टीम शेरसिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान भदवास सीमा पर सिकंदराराऊ की ओर आ रहे ट्रक को रोका। तलाश में ट्रक में 78 पेटी अवैध गैरप्रांतीय अंग्रेजी शराब, एक तमंचा, जीवित व खोखा कारतूस, दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, दो मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद शराब की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है, जिस पर पुसिस ने ट्रक सवार प्रकाश और जाकिर को गिरफ्तर कर लिया। वहीं प्रदीप कुमार उर्फ तिवारी फरार हो गया।”
पूछताछ में अभियुक्त प्रकाश ने बताया, “वह इस ट्रक पर ड्राईवर हैं। ट्रक का मालिक प्रदीप कुमार उर्फ तिवारी व प्रधान हैं। तिवारी ने हमें ये शराब की पेटी मुजफ्फरपुर (ट्रांसपोर्ट नगर) बिहार ले जाने के लिए कहा था और कहा कि हम तुम्हें अपनी निगरानी में एटा जनपद की सीमा क्रॉस करा देंगे।”
पुलिस ने कहा कि बदमाशों को जेल भेल दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath