उप्र : एएमयू परिसर में छात्र की गोली मारकर हत्या

अलीगढ़ पुलिस के अनुसार, सहारनपुर निवासी आलमगीर एएमयू का छात्र था। शुक्रवार रात विश्वविद्यालय परिसर में ही आलमगीर को 5 गोलियां मार दी गईं। बुरी तरह जख्मी आलमगीर को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र की हत्या की खबर पलभर में विश्वविद्यालय में आग की तरह फैल गई।

सैकड़ों की संख्या में छात्र अस्पताल पहुंचे गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद आलमगीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493