हौती के नियंत्रण वाली समाचार एजेंसी सबा ने कहा कि विश्व विरासत स्थल सना में कई हवाई हमलों में मकानों, दुकानों व सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
सबा ने अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक रपटों के मुताबिक, लगातार हो रहे हवाई हमलों में 30 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं व बच्चे हैं।”
उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अस्पताल में चिकित्सा इंतजामात की कमी है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि 26 मार्च को लड़ाई शुरू होने के बाद शुक्रवार पूरी रात का हमला सबसे भीषण था।
यमन के हौती नियंत्रण वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों में उपकरणों व दवाओं की कमी के मद्देनजर, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय व राहत संगठनों से सना के अस्पतालों में चिकित्सा सहायता मुहैया कराने की अपील की है।
dharmpath.com dharmpath