घोसी कोतवाली अंतर्गत खत्रीपार निवासी सुग्रीव के 15 वर्षीय पुत्र राहुल का शुक्रवार की रात में घोसी उप डाकघर के पास से अपहरण कर लिया गया। रात में लगभग 9 बजे अपहर्ताओं ने मोबाइल पर एसएमएस कर उसके परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
पुलिस ने बताया कि राहुल शुक्रवार को प्याज बेचने निकला था, वह प्याज बेचकर आया और फिर कहीं चला गया। उसके बाद देर तक लौटा नहीं। तब तक उसके परिजनों के मोबाइल पर रुपये की मांग का एसएमएस आया।
कोतवाली प्रभारी राकेश जायसवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है और पुलिस खोजबीन में लगी हुई है। अपहर्ता जल्द ही पकड़े जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath