पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह नोएडा की ओर से आगरा की बाह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता रामसेवक निषाद अपने अन्य साथियों समेत आगरा लौट रहे थे।
सुबह करीब आठ बजे गांव कारब के पास माइल स्टोन संख्या-115 के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार भाजपा नेता रामसेवक के अलावा श्यौराज सिंह और अर्जुन भी थे, जो घायल हो गए।
क्षेत्र की पुलिस ने टोल कर्मियों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। इनमें रामसेवक के कूल्हे की हड्डी में फै्रक्च र था, जबकि अन्य दोनों को भी काफी चोटें थीं।
तीनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को आगरा रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान भाजपा नेता रामसेवक की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath