जानकारी के मुताबिक, बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव नानोली निवासी जुबैर (28) अपनी पत्नी नसीमा (26) के साथ अपने घर के आंगन में बनी रसोई में बैठे खाना खा रहे थे, अचानक रसोई की छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।
चीख पुकार की आवाज सुनकर दौड़े आए परिजन एवं ग्रामीणों ने मलबे में दबे दंपति को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन घायल दंपति को चिलकाना सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने नसीमा को मृत घोषित कर दिया और जुबैर की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
dharmpath.com dharmpath