उप्र : एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

लखनऊ,11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) फतेहाबाद प्रभात कुमार के मुताबिक जौनपुर के बदलापुर में देव रायपुर निवासी सदाफल यादव पुत्र राम सिंह यादव अर्टिगा कार से अपने साथियों को लेकर आगरा अंबेडकर विश्वविद्यालय की खंदारी परिसर में टीचर के पद के लिए साक्षात्कार देने आ रहे थे।

तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में भीड़ गई। जोरदार टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में कार चालक भी शामिल है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हो सकी चुकी है। सभी जौनपुर के रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493