राहुल की मतदाताओं से अपील, ‘भारत की आत्मा के लिए करें मतदान’

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मतदाताओं से भारत की आत्मा और उसके भविष्य के लिए वोट करने का आग्रह किया और साथ ही मोदी सरकार पर पिछले पांच वर्षों में लोगों से झूठ बोलने को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर भी मोदी सरकार की निंदा की और अविश्वास और नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया।

राहुल ने कहा, “2 करोड़ नौकरियां नहीं। बैंक खातों में 15 लाख रुपये नहीं। अच्छे दिन नहीं। इसके बजाय, नौकरी नहीं। नोटबंदी, किसान तकलीफ में। गब्बर सिंह टैक्स, सूट बूट सरकार। राफेल। झूठ .. अविश्वास। हिंसा। घृणा। भय। आप आज भारत की आत्मा के लिए मतदान करें। उसके भविष्य के लिए करें।”

संसदीय चुनावों के पहले चरण के तहत 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों के लिए मतदान जारी है। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनावों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493