पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इन अतिरिक्त कोचों की फीडिंग शुरू कर दी गई है, ताकि यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से जहां यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। वहीं दलालों पर भी अंकुश लग सकेगा।
उन्होंने बताया कि निर्णय के तहत 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस में 14 एवं 16 जुलाई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेगा।
वहीं 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस में 15 एवं 17 जुलाई को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath