केरल के मलप्पुरम में हैजा के मामले

मलप्पुरम (केरल), 15 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के मलप्पुरम जिले में हैजा के सात मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन मामलों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों को हैजा से पीड़ित पाए जाने पर उन्हें चिकित्सा निगरानी मे रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारियों ने कहा कि लगता है कि पीड़ित परिवार ने एकस्थानीय रेस्तरां से खाना खरीदा था, जिसे खाने के बाद वे संक्रमित हो गए। लगता है कि रेस्तरां ने खाना पकाने में दूषित पानी का इस्तेमाल किया था।

उप चिकित्सक अधिकारी शिबूलाल ने आईएएनएस से कहा, “तीन अन्य लोगों में हैजा के लक्षण दिखाई दिए। उन्होंने भी उसी रेस्तरां से खाना लिया था, लेकिन उन मामलों की पुष्टि होनी बाकी है।”

मलप्पुरम जिले के चिकित्सा अधिकारी उमारुल फारूक ने कहा, “हमने स्थिति संभालने की कोशिश शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों को आगाह कर दिया है कि वे उपयोग किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता और खाना खरीदने के मामले में सतर्क रहें।”

जिले से हैजा की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब डिप्थीरिया के दो दर्जन से अधिक मामले पहले ही सामने आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493