उप्र : मुख्यमंत्री आवास पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, हिरासत में

पुलिस की कार्यप्रणाली से निराश युवक मुख्यमंत्री आवास के पास आया और खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसके कामयाब होने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और हिरासत में लेकर उसे थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली से निराश अलीगढ़ के विनय नगर निवासी पंकज कुमार अग्रवाल (25) ने बताया कि पिछले दिनों चार दबंगों ने उस पर जानलेवा हमला किया, जिसकी रिपोर्ट उसने पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब दबंग पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे रहे हैं, लेकिन पुलिस उसके बाद भी दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उसका कहना है कि बार-बार गुहार के बाद भी उसकी रिपोर्ट पर कार्यवाही नहीं हो रही है, जिसके चलते वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने पहुंचा। वह अपने ऊपर तेल उड़ेल रहा था, तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और हिरासत में लेकर गौतमपल्ली थाने ले गई।

गौरतलब है कि हाल ही में गाजीपुर में भी कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सभा में भी एक युवक ने उनसे नहीं मिल पाने पर आत्मदाह करने का प्रयास किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493